समर कैम्प में छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के मंत्र

सेण्ट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप हुआ शुरू

भरथना,इटावा। भरथना के सेण्ट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ऊर्जावान एवं रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न रोचक प्रशिक्षण दिये गये।

कैम्प में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए तथा अनुशासन,आत्मविश्वास और फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बच्चों ने संगीत की धुन पर व्यायाम एवं मनोरंजन का आनंद लिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक,मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है तथा आजकल बच्चे आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं। जिससे बाहर निकालकर उन्हें खुली हवा में खेलों की ओर रुचि पैदा करने की कोशिश करना है। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ,निखिल पोरवाल,अनुष्का शर्मा, सुप्रिया गुप्ता,मुक्ति मसीह, ओजस्वी राजपूत,विनय, अलजिया,अंजलि,दीपांशु तिवारी,अभिषेक सक्सेना, प्रतीक,अनुज एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button