शानवी सोलंकी और गौरांश बने विजेता

साहिबाबाद। संवाददाता पराग तोमर शालीमार गार्डन के ग्रीनफील्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं के बच्चों में बेस्ट गर्ल ओर बेस्ट बॉय का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था। जिसमें चार लड़कियां और चार लड़कों ने चुनाव लड़ा था।
करीब सात सौ बच्चों और अभिभावकों ने वोट किया था। स्कूल संस्थापक अजीत तोमर ने बताया कि बेटियों में शानवी सोलंकी और लड़कों में गौरांश ने जीत हासिल की है। आपको बता दे कि स्कूल मैनेजमेंट समय-समय पर बच्चों में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम करता रहता है। कभी बच्चों में कोर्ट,तहसील,समाज,आरडब्ल्यूए आदि विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन स्कूल में कराया जाता है, जिससे बच्चें मानसिक व शारीरिक रूप से जागरूक व मजबूत बन सके।
प्रतिस्पर्धा में बच्चों के लिए स्कूल संचालन ने टाइटन फॉर्स, द प्राइम फॉर्स,गेम चेंजर्स, इलाइट लीडर्स, मैन कैरेक्टर,राइजिंग स्टार, द लेजेंड्स और योर सुपीरियर लीडर नाम से कैंडिडेट के सिंबल वितरण किए थे।



