डीएलएफ पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में रचा सफलता का नया इतिहास

साहिबाबाद। डीएलएफ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जहां विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्राचार्या सीमा जेरथ ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की दृढ़ता, निरंतर मेहनत और बदलते कौशल-आधारित शैक्षिक वातावरण में स्वयं को साबित करने की क्षमता का प्रतीक हैं। उन्होंने इस सामूहिक उपलब्धि के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा त्यागी ने 492/500 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर जान्या बब्बर रहीं, जिन्होंने 490/500 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं अन्या चुघ ने 485/500 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में अनुष्का धामा (96%), ऐशी (95.8%), धृति आहूजा (95.6%), सांची सहदेव (95.2%), पलाक्ष सिंह (95%) तथा अनिश लाहौरी (95%) शामिल रहे।
स्ट्रीमवार प्रदर्शन में मानविकी वर्ग में अन्या चुघ ने 97 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में रिद्धिमा त्यागी ने 98.4 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग में जान्या बब्बर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विद्यालय के कुल 170 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 9 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। 69 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 168 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय का औसत परिणाम 81.24 प्रतिशत रहा। विशेष उपलब्धि के रूप में 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।



