कई वर्षों से टूटे विद्युत पोल न लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
समाजसेवी एस पी मौर्या ने सैकड़ों साथियों संग दिया ज्ञापन

सुलतानपुर|विदित हो की ग्राम सभा निदूरा कूरेभार में पिछले कई वर्ष पूर्व आंधी तूफ़ान में एक विद्युत पोल टूटकर दरगाही वर्मा के घर पर गया था जिसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई थी पोल टूटने के कारण गांव में अंधेरा छा गया, जिसको लेकर गांव वाले बार बार पॉवरहाउस पर जेई और यस डी ओ के चक्कर लगा कर थक चुके हैं विकल्प के रुप में गांव वाले 7-8 सौ मीटर दूर से केविल लाने को मजबूर हैं, एक साथ बहुत सारी केविल होने के कारण गांव वालों को शॉर्ट सर्किट का भी सामना करना पड़ता हैं एवं हमेशा जनहानि की संभावना बनी रहती है।
इस समस्या के समाधान के लिये कई बार जनप्रतिनिधियों से भी कई बार बात हुई लेकिन आश्वासन के अलावा समाधान नहीं मिला। बुधवार को पुनः एक बार समाजसेवी शिवप्रसाद (यस पी) मौर्य ने सैकड़ों साथियों को लेेकर ग्यापन दिये, यस डी ओ ने एक बार फिर 3 से 4 दिन में समाधान का आश्वासन दिया है, यस पी मौर्या ने एक सप्ताह का समय देते हुये कहा कि इस बार समस्या का समाधान न हुआ तो संबंधित विभाग बड़े जनांदोलन के लिए तैयार रहे। इस बीच लोगों के मन में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मौके पर दरगाही वर्मा, राम चन्द्र वर्मा, संतराम वर्मा, राम देव वर्मा बंशीलाल मौर्य, शशांक वर्मा, गुड्डू वर्मा उमेश वर्मा राम धनी, शैलेश वर्मा अच्छेलाल वर्मा प्रवीन वर्मा महेश वर्मा मनीष मौर्या हिमांशु वर्मा राम सूरत वर्मा जितेंद्र आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



