सीबीएसई परिणाम: सफलता की नई ऊंचाइयों पर एसकेपीएस, इंटरमीडिएट का परिणाम रहा शानदार

​भरथना,इटावा। भरथना क्षेत्र की सीबीएसई शैक्षणिक संस्थान सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। घोषित परीक्षा परिणाम में संस्था के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है,जिससे संस्था का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।
​
परीक्षा में पुष्पांजलि ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में शीर्ष स्थान अर्जित किया है,वहीं अर्जित राजपूत ने 88 प्रतिशत, पार्थ सक्सेना ने 83 प्रतिशत,पीयूष यादव ने 82 प्रतिशत और विनीत गुप्ता ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता को साबित किया हे। छात्र-छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से उनके माता-पिता व अभिभावक समेत संस्था के शिक्षकों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।
​
गौरवपूर्ण इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. रोहन सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा, छात्र-छात्राओं का यह परिणाम उनकी एकाग्रता और निरंतर परिश्रम का मीठा फल है। संस्था को गर्व है कि छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा के प्रति इतने सजग हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा गौरवपूर्ण परिणाम लेकर आता है।

​प्रधानाचार्या डॉ.कल्पना सिंह ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी शानदार सफर में शिक्षक और उनके माता- पिता व अभिभावकों का सामंजस्य सराहनीय रहा।

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम संस्था की शैक्षणिक रणनीति और शिक्षकों के समर्पण की जीत है। संस्था भविष्य में भी छात्रों को इसी प्रकार का बेहतर परिवेश प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Related Articles

Back to top button