उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मलाजनी का उद्घाटन

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के मलजनी स्थित नवस्थापित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंक शाखा खुलने से क्षेत्रीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक खाते खुलवाने तथा बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को रोजगार के लिए पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इनमें विकास बाबू, विमल चंद, नीरज निवासी राजमऊ तथा रचना निवासी नगला हाटी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button