Sarke Chunar Teri: नोरा फतेही ने माफ़ी मांगी, अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का किया वादा

Sarke Chunar Teri: एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने माफी मांगी और साफ किया कि उनका किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर’ में अपने परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिरी एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने माफी मांगी और साफ किया कि उनका किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

आयोग के सामने अपना पक्ष रखते हुए नोरा ने न सिर्फ अपनी गलती मानी, बल्कि अपने भविष्य के आचरण को लेकर एक अहम फैसला भी लिया। आयोग के दफ्तर के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं था।

जानें बयान में एक्ट्रेस ने क्या कहा

नोरा ने कहा, “यह गलती मुझसे अनजाने में हुई। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं। मैं अपने कामों के लिए माफी मांगती हूं; मेरा किसी को भी दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैं खुद को एक ऐसी स्थिति में फंसा हुआ पाया जहां चीजें विवादित हो गईं। एक कलाकार के तौर पर, मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, और इसी वजह से, मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।”

महिला आयोग के सदस्यों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आयोग ने उनकी बात को बहुत ही संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सुना। नोरा ने आगे कहा, “हमारी बातचीत काफी सकारात्मक रही, और सभी मामलों को लिखित रूप में औपचारिक तौर पर सुलझा लिया गया है।”

आगे उन्होंने कहा कि मैंने अब ये तय कर लिया है कि मुझे समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए। इसी सोच के साथ, मैंने कई अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है। धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button