श्रमिक दिवस पर कटका क्लब का सराहनीय कदम

श्रमिकों को भेंट किए अंगवस्त्र

सुलतानपुर/कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए श्रमिकों को तपती धूप से बचाने हेतु अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के बीच जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व बृजेंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।

वहीं कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने बताया कि भीषण गर्मी में श्रमिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संस्था का यह छोटा सा प्रयास उन्हें राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि कटका क्लब हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करता रहेगा। इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनके परिश्रम से ही देश और समाज का विकास संभव हो पाता है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। कटका क्लब द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button