करणी सेना के जिलाध्यक्ष बने रवि सिंह तोमर

इटावा करणी सेना कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जसवंतनगर,इटावा। नगर क्षेत्र के कोठी कैस्त निवासी रवि सिंह तोमर को करणी सेना का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अच्छे व्यवहार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रवि सिंह तोमर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज व संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। इस अवसर पर जिंतेंद्र शीलू तोमर,अजय चौहान,अजय तोमर,अनुरुद्ध मोनू दुबे, रमन तोमर,शैलेंद्र तोमर और प्रताप तोमर सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Back to top button