भाजपा नगर कमेटी ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता डी. पी. गुप्ता एडवोकेट को किया सम्मानित
इस दौरान नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल समेत पूरी टीम का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आरपीएस मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता एडवोकेट को भाजपा नगर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के नेतृत्व में नगर मंडल के पदाधिकारियों की एक टीम मधुवन निवास, बढ़ैयाबीर पहुंची। वहां उन्होंने पार्टी के एक निष्ठावान एवं पुराने कार्यकर्ता के रूप में डी. पी. गुप्ता एडवोकेट का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डी. पी. गुप्ता एडवोकेट ने भी नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, नगर महामंत्री अनुज प्रताप सिंह, नगर महामंत्री सौरभ पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा, नगर मंत्री मोहित कुमार साहू तथा नगर सोशल मीडिया प्रभारी देवांश तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें संगठन की एकजुटता, आपसी सम्मान और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मानजनक भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।



