नितिन नबीन की गुप्त मीटिंग में बना ‘प्लान 33%’, बंगाल चुनाव में ममता के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी

women reservation: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहला चरण मतदान 23 अप्रैल को और दूसरा 29 अप्रैल को होगा। नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित को लेकर खास रणनीति तैयार की है।
बीजेपी ने चला ‘ब्रह्मास्त्र’
प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट ने महिला आरक्षण ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी। इस कानून को मंजूरी देने के लिए 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष संसद सत्र बुलाया गया है। इस दौरान विधेयक को पेश किया जाएगा और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
भाजपा ने इस मौके को लेकर बड़े पैमाने पर महिलाओं तक अपने संदेश पहुँचाने का अभियान शुरू किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। चर्चा का मुख्य विषय था कि महिला आरक्षण विधेयक और सरकार की पहल को महिलाओं तक कैसे पहुँचाया जाए।
नितिन नबीन पहले भी महिला नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। इनमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे और भाजपा की महिला आरक्षण के लिए की गई तैयारियों पर प्रकाश डाल सकते हैं।
महिलाओं के लिए विशेष अवसर
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान महिला उद्यमियों और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाली महिला इन्फ्लुएंसर्स से भी बात करेंगे। विशेष संसद सत्र के दौरान कई महिला प्रतिनिधियों को विजिटर गैलरी में आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे देख सकें कि देश की सर्वोच्च पंचायत में महिलाओं के हित में निर्णय कैसे लिए जा रहे हैं।
15 साल का किला और BJP की घेराबंदी: क्या चौथी बार CM बन पाएंगी ममता दीदी?
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी कहा गया है कि वे स्थानीय स्तर पर आयोजन करें और महिला प्रतिनिधियों को जोड़ें। इस रणनीति का उद्देश्य बंगाल चुनाव से पहले महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।



