भरथना में मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म: फैली सनसनी

काशीराम कॉलोनी में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भागे आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत नगला गुदे सम्पर्क मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी में मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे ब्लॉक नम्बर 14 की एक 42 वर्षीय मंदबुद्धि महिला को क्वाटर में अकेला देख कॉलोनी का एक नामजद शराबी युवक उसके क्वाटर में घुस गया और कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद के मंदबुद्धि महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

घटना को इसी ब्लॉक की एक अन्य महिला ने दुष्कर्मी को क्वाटर में घुसते देखा जिसपर उसे कुछ शक होने पर महिला ने अन्दर से बन्द दरवाजा से सटे एक जंगला से झांक कर अन्दर का जो दृश्य देखा तो महिला दंग रह गई और महिला ने शोर मचा कर कॉलोनी की अन्य महिलाओं को एकत्रित कर लिया। जिसपर दुष्कर्मी घटना को अंजाम देकर दरवाजे की कुंडी खोलकर सरे आम महिलाओं के सामने भाग निकला।

उक्त घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं से पूंछतांछ की है। इसी बीच कहीं छुप कर बैठे नामजद दुष्कर्मी को खेतों के रास्ते भागता देखा गया जिसपर पुलिस ने कॉलोनी के युवा वाशिंदों के सहयोग से आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया।

घटना के दौरान मंदबुद्धि महिला का पति इटावा में मजदूरी करने गया हुआ था। पति के लौटने पर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया,फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्मी आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू करदी है। वहीं मंदबुद्धि महिला के साथ घटित हुई दुष्कर्म की घटना से कॉलोनी के वाशिंदों में सनसनी फैली हुई है।

Related Articles

Back to top button