हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का निकाह

ऑल इंडिया उलेमा-मशाइख़ बोर्ड व सूफी फोरम के तत्वाधान में पांचवां शादी सम्मेलन

इटावा। इटावा स्टेशन रोड नारायण धाम में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट की तरफ से एक साथ एक छत के नीचे पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शादी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अल्लामा व मौलाना हजरत सैय्यद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड की मौजूदगी में निकाह संपन्न हुआ।

निकाह के बाद हजरत मौलाना अशरफ अशरफी मियां ने उन पांच जोड़ों के लिए और जिन लोगों ने शादी सम्मेलन भाग लिया, और जिन लोगों ने शादी सम्मेलन में अपना सहयोग एवं योगदान दिया। उन सभी लोगों के लिए हजरत ने खुदा से दुआ मांगी और कहा कि जिन लोगों ने शादी सम्मेलन में अपना योगदान दिया उनका जीवन खुशियों भरा बना रहे,और खुदा उनको हर बुरी नजर से बचाए। और उनके कारोबार में खुदा बरक्कत अता फरमाए एवं हर बीमारी,परेशानियों से उन सभी को खुदा बचाए ।

अल्लामा मौलाना हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां असलम मियां ने जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि हर शहर को अपनी बीवी का ख्याल रखना चाहिए,और उसकी जरूरत को पूरा करना चाहिए ।

और बीवी का भी फर्ज बनता है कि वह अपने शौहर के हर सुख दुख में साथ दे ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां कछौछा शरीफ ने इटावा जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद की तारीफ करते हुए कहा कि ये नेक काम नवी की रज़ा है,रव की रजा को जान लेना यही तो इल्म है, उन्होंने इटावा जिला की पूरी ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट की तारीफ की और कहा कि यह नेक काम ही सबसे बड़ा इल्म है।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा मुसलमान खुद इल्म हासिल करे और दूसरों के बच्चों को इल्म सिखाए , यानी खुद अपने बच्चों को पढ़ाए और मोहल्ले,गांव, पड़ोसी जो अपने बच्चे को पढ़ा नहीं सकते उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद करे वही सच्चा मुसलमान है यही रब की रजा है।

कार्यक्रम से पूर्व ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद,जिला उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई,मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम आदि इटावा यूनिट की टीम के पदाधिकारी ने अल्लामा मौलाना हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी मियां का गलपोसी कर स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम का आगाज हाफिज मोहम्मद कैफ साहब ने अपने कुरान पाक की तिलावत से किया ।संचालन हिंदुस्तान के मशहूर शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी ने अपने खूब खूबसूरत शायराना अंदाज में किया। इटावा,फिरोजाबाद,औरैया, भिंड,आदि जनपदों से आए दूल्हा दुल्हन के साथ उनके परिवार के लोगों भी मौजूद रहे।

दूल्हा-दुल्हन को भेंट किए गिफ्ट

शादी सम्मेलन दोपहर के समय संपन्न हुआ जिसमें जनपद से काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपना आशीर्वाद दिया और इस नेक काम की समाजसेवियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button