हनुमान जयंती पर कोतवाली परिसर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर कोतवाली परिसर में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कोतवाली परिसर में स्थित प्राचीन काली माँ के मंदिर में कोतवाल अजय कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा लड्डू का भोग लगाने के साथ संगीतमय सुन्दरकांड के पाठ की शुरूआत की गई। समापन व आरती के बाद एसडीएम विवेक राजपूत द्वारा भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूड़ी, सब्जी व बूंदी को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक करुणा शंकर तिवारी, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक वागीश मिश्र,उपनिरीक्षक संजय यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, प्रधान आनंद पांडेय, प्रधान अंकित द्विवेदी, मो शाहिद उर्फ राजू,विनय शुक्ल बाबा, सुभाष,संजय कुमार, मौर्य, मनीष सिंह, गोलू सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
————————————–
फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन घायल
ऊँचाहार, रायबरेली। एचटी लाइन में फाल्ट ठीक करते समय हवाई करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन पोल से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बांधा बैरी मजरे शहजादपुर गाँव निवासी सुंदरलाल 50 वर्ष तहसील स्थित विधुत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।गुरुवार की दोपहर वो पूरे कुशल मजरे गोकना गाँव में पोल पर चढ़कर एचटी लाइन में फाल्ट ठीक कर रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजरी पावरग्रिड की लाइन में संचालित हवाई करंट की चपेट में आकर वो पोल से नीचे गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया,साथी कर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उनकी गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इनसेट- अभी हाल ही में हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन सूरजभान की विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी, मामले में अवर अभियंता व एसडीओ पर कार्यवाई की गई थी, उनका तबादला किया गया था।लेकिन इसके बावजूद भी विभाग की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, बिना सेफ्टी बेल्ट लगाये कार्य करने के दौरान सुंदरलाल भी हादसे का शिकार हुआ है।
इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता उमेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संर्पक नहीं पाया।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि लाइनमैन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



