अवध में जन्मे देखो प्रभु राम, जयकारों से गूंजा सीता कुंड धाम
विश्व हिंदू महासंघ ने सीता कुंड धाम पर मनाया जन्मोत्सव हुआ भजन कीर्तन,आरती

सुल्तानपुर :-प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीता कुंड धाम पर भजन कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया,ठीक 12:00 बजे प्रभु श्री राम की आरती हुई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की सुमधुर पंक्तियों व जयकारों से पूरे धाम को गूंजायमान कर दिया,उसके बाद सायंकाल नारी शक्ति द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और बधाई गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
जिलाध्यक्ष दिनकर सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये कहा की राम केवल भगवान नहीं बल्कि भारत की चेतना,आत्मा और शाश्वत आदर्श हैं, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की वे मर्यादा,करुणा, तयाग और धर्म के साक्षात स्वरूप हैं।
आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मिथिलेश पाण्डेय,अन्नपूर्णा शर्मा,राधा मौर्या,पूर्व सभासद अंजू श्रीवास्तव,देवकी जायसवाल,सपना शर्मा,उर्मिला शुक्ला,विद्या सैनी,सुदामा जायसवाल,चंद्रिका मिश्रा,राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक,राकेश मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,दीपू आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा।



