जज आरती द्विवेदी ने चढ़ाया चांदी का छत्र

ब्रह्माणी मंदिर का भ्रमण कर जज-सीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

जसवंतनगर,इटावा। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार को बलरई क्षेत्र की यमुना नदी की तलहटी के बीहडों में स्थित सिद्धपीठ ब्रह्माणी देवी मंदिर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं जज श्रीमती आरती द्विवेदी ने सीओ आयुषी सिंह व तहसीलदार नेहा सचान के साथ मंदिर पहुंचकर चांदी का छत्र चढ़ाया। वृंदावन से आए आचार्य सर्वेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

मंदिर के पुजारी भुवनेश कुमार मिश्रा उर्फ भोले ने बताया कि प्रतिदिन सुबह पांच बजे मंगला आरती और शाम छह बजे आरती होती है, जबकि सात बजे भोग प्रसाद वितरित किया जाता है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम,पीएसी बल,सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


आरएसएस ने मनाया हिन्दू नववर्ष उत्सव

जसवंतनगर,इटावा। गुरुवार को जसवंतनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष स्वयंसेवको द्वारा बड़े उत्साह से मनाया गया।

आरएसएस ने मनाया हिन्दू

सह विभाग संघचालक रामनरेश शर्मा ने हिन्दू संस्कृति एवं नव वर्ष के महत्व को समझाते हुए, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना उत्पन्न करने की बात कही,कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदयाल पाल ने की। संचालन नगर कार्यवाह गौरव धाकरे ने किया। इस अवसर पर बलवीर,सुनील,प्रदीप, बिक्रम राजकुमार, विपिन,दीपक,अजय बिंदु, प्रवल प्रताप,मोहित समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button