चीन के इन हथियारों से कांपता है अमेरिका, बढ़ा रखी है ट्रंप की टेंशन

China vs US Weapons: चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी सैन्य तकनीक और ताकत बहुत तेजी से बढ़ाई है, जिससे वैश्विक सैन्य संतुलन बदल रहा है और अमेरिका की श्रेष्ठता को चुनौती मिल रही है। चीन अब केवल आर्थिक शक्ति नहीं रहा, बल्कि उन्नत मिसाइलों, स्टील्थ फाइटर जेट्स और दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना के साथ एक मजबूत सैन्य ताकत बन चुका है।

चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलें सबसे बड़ी चिंता मानी जा रही हैं, क्योंकि वे आवाज से कई गुना तेज उड़ती हैं, रडार से बच सकती हैं और उड़ान के दौरान दिशा बदल सकती हैं। इसके अलावा DF-17 जैसी मिसाइलें और DF-21D “कैरियर किलर” अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और विदेशी सैन्य ठिकानों के लिए बड़ा खतरा मानी जाती हैं।

चीन का J-20 स्टील्थ फाइटर जेट और Type-055 युद्धपोत भी उसकी सैन्य शक्ति को मजबूत बनाते हैं। साथ ही चीन ने ऐसे एंटी-सैटेलाइट हथियार विकसित किए हैं जो युद्ध की स्थिति में दुश्मन के जीपीएस और कम्युनिकेशन सैटेलाइट को नष्ट कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधुनिक युद्ध अब सिर्फ जमीन या समुद्र पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष, तकनीक और गति पर भी निर्भर हो गया है। चीन की तेजी से बढ़ती सैन्य क्षमता के कारण यह सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया एक नए कोल्ड वॉर की ओर बढ़ रही है और भविष्य में अमेरिका-चीन टकराव की स्थिति बन सकती है।

तो बढ़ा जाएगी अमेरिका की टेंशन

आपको बता दें कि यदि कभी टकराव हुआ तो ये कैरियर किलर हथियार अमेरिका का सबसे बड़ा सिरदर्द साबित होगा।

US बनाम ईरान लड़ाई का दुनिया पर असर; कौन सा देश किसकी तरफ

फिलहाल इतना तय है कि ड्रैगन की रफ्तार ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो तस्वीर अब साफ होती जा रही है। चीन की बढ़ती सैन्य ताकत सिर्फ हथियारों की गिनती नहीं रही है। बल्कि रणनीति, रफ्तार और तकनीक की चुनौती है।

Related Articles

Back to top button