Mojtaba Khamenei: जानें कितनी दौलत के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

Mojtaba Khamenei: तेहरान में हाल ही में उठे धुएं और शोक की छाया के बीच, ईरान की राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदल रही है। अयातुल्लाह अली खामनेई के निधन के बाद केवल शोक नहीं, बल्कि सत्ता में संभावित बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार उनके बड़े बेटे मोजताबा खामनेई को देश की बागडोर संभालने का रास्ता साफ किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या यह बदलाव सहज और शांतिपूर्ण है या फिर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (आईआरजीसी) के दबाव में हुआ है।
मोजताबा खामनेई: कौन हैं नए संभावित नेता
56 वर्षीय मोजताबा खामनेई ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के बड़े बेटे नहीं, बल्कि दूसरे सबसे बड़े पुत्र हैं। उन्होंने कभी किसी सरकारी पद पर काम नहीं किया, मगर विशेषज्ञों का मानना है कि उनके पास पर्दे के पीछे पर्याप्त ताकत और प्रभाव है। ईरान-इराक युद्ध के दौरान उन्होंने सैन्य सेवा दी और हाल के वर्षों में आईआरजीसी के शीर्ष अधिकारियों के करीब आए। यही कारण है कि उन्हें धार्मिक और सैन्य ताकतों के बीच एक पुल के रूप में देखा जाता है।
जानें उनसे पास कितनी है दौलत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्टों के मुताबिक मोजताबा खामनेई यूरोप और मध्य पूर्व में फैले संपत्ति नेटवर्क से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि लंदन के बिशप्स एवन्यू में उनके पास 138 मिलियन डॉलर से अधिक की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा, दुबई में विलासिता विला, फ्रैंकफर्ट और मेजरका में होटल, और स्विट्जरलैंड में बैंक खातों की चर्चा है। हालांकि, इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
US बनाम ईरान लड़ाई का दुनिया पर असर; कौन सा देश किसकी तरफ
मोजताबा की पत्नी ज़हरा हद्दाद अदेल हैं, जो पूर्व संसद अध्यक्ष गुलाम अली हद्दाद अदेल की बेटी हैं। रिपोर्टों के अनुसार हालिया हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्य मारे गए। 2019 में अमेरिका ने मोजताबा पर प्रतिबंध लगाए थे। वे हमेशा एक रहस्यमयी मगर प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में सामने आए हैं।



