ipl 2026 start date: इस बार 26 नहीं बल्कि इस तारीख से सजेगी IPL की महफिल, नोट कर लें नया टाइम

ipl 2026 start date: बीस ओवर वाला वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम दौर में है। 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल कोलकाता के इडन गार्डन में होगा। अगले दिन यानी 5 मार्च को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट खत्म हो रहा है, क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सीधे इंडियन प्रीमियर लीग पर टिकी हैं।

IPL दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग है और हर साल लाखों दर्शकों का ध्यान खींचती है। IPL 2026 T20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद शुरू होने वाला है, मगर इस बार तारीखों में बदलाव की संभावना है।

चुनावों का IPL शेड्यूल पर असर

सूत्रों की मानें तो 2026 में IPL की शुरुआत की मूल तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके पीछे मुख्य वजह आगामी विधानसभा चुनाव हैं। पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव होने हैं, मगर चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में BCCI फिलहाल इंतजार कर रहा है और चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद ही IPL का शेड्यूल फाइनल कर सकता है।

इस हफ्ते ही BCCI की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है जिसमें IPL 2026 की शुरुआत कब होगी और शेड्यूल को कैसे फाइनल किया जाए, इस पर फैसला होगा। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार पहले तय तारीख 26 मार्च थी, मगर अब संभावना है कि टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू हो।

फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों की तैयारी

एमएस धोनी की वापसी और चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास की खबरें फैंस के लिए उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स का कैंप 15 मार्च से जयपुर में शुरू होगा।

IND vs ENG 2026: सावधान इंडिया, इंग्लैंड की ये खतरनाक लय बिगाड़ सकती है फाइनल का सपना

डिफेंडिंग चैंपियन RCB के लिए पहला मैच भी चर्चाओं में है। पिछले साल चेन्नई में हुई भगदड़ के कारण कर्नाटक सरकार और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने आरसीबी को होम ग्राउंड में खेलने की अनुमति नहीं दी। अब वे नवी मुंबई और रायपुर सहित कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button