पेट साफ रखने का सबसे असरदार उपाय, क्यों किशमिश है बेस्ट; जानें इस्तेमाल का तरीका
constipation home remedy hindi: कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए किशमिश का सेवन करें। जानें इसके फायदे, कैसे यह आपकी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज़ की दिक्कत को कैसे कम करता है।
constipation home remedy hindi: वर्तमान में कब्ज़ एक ऐसी परेशानी बन चुकी है, जिसका शिकार लगभग हर दूसरा शख्स है। खास कर शहरी जीवनशैली और खराब खानपान के कारण। व्यस्त दिनचर्या, जंक फूड और टेंशन के कारण ये समस्या और बढ़ गई है। ज़्यादातर लोग कब्ज़ के इलाज के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
हाल ही में एक मशहूर डॉक्टर ने कब्ज़ से राहत पाने के लिए किशमिश को एक सरल और असरदार उपाय बताया है। उनका कहना है कि भारतीयों को अपनी डाइट में किशमिश को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये कब्ज़ की समस्या को कम करने में काफी असरदार है।
पाचन तंत्र के लिए वरदान
किशमिश में पाया जाने वाला डायटरी फाइबर और प्राकृतिक शुगर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है। ये आंतों की गति को सुचारू बनाती है और मल को सख्त होने से रोकती है, जिससे कब्ज़ का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, किशमिश में सॉरबिटोल (Sorbitol) नामक एक प्राकृतिक कंपाउंड होता है जो आंतों को स्टूल में नमी बनाए रखने का संकेत देता है, जिससे मल नरम रहता है और शौच के दौरान ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती।
गट हेल्थ में सुधार और अन्य फायदे
किशमिश सिर्फ कब्ज़ से राहत नहीं देती, बल्कि यह गट हेल्थ को भी मजबूत करती है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुधरती है। इसके नियमित सेवन से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में भी कमी आती है। खास बात ये है कि जब कब्ज़ की परेशानी नियंत्रित हो जाती है, तो बवासीर (Piles) और फिशर जैसी दिक्कतों का खतरा भी कम हो जाता है।
क्या आप भी इन 5 आदतों को रोज अपनाते हैं, ये लिवर को पहुंचा रहीं नुकसान
किशमिश का सेवन कैसे करें
- रात को 8-10 किशमिश को एक कटोरी पानी में भिगो दें।
- सवेरे खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं।
- अगर आप चाहें तो दिन में 5-6 किशमिश भी खा सकते हैं।
- डॉक्टर की सलाह है कि इस उपाय को कम से कम एक सप्ताह तक अपनाएं क्योंकि इससे पेट की सफाई में फर्क महसूस होगा।



