Rotary Club Ghaziabad South End का होली उत्सव एवं शुभ यात्रा समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

गाजियाबाद। Rotary Club Ghaziabad South End द्वारा व्हाइट कैसल बैंक्वेट, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में होली उत्सव एवं आगामी टीम 2026-27 के शुभ यात्रा (बोन वॉयेज) समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने रंगों के पावन पर्व को आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव रो० डॉ० आलोक गोयल को आगामी वर्ष अध्यक्ष पद के प्रशिक्षण हेतु जयपुर जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सदस्यों ने उनके सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उन्हें शुभ यात्रा संदेश प्रदान किया।
होली उत्सव के अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गुजिया की मिठास और स्वादिष्ट चाट का सभी ने आनंद उठाया। राधे-कृष्ण के मधुर एवं भक्तिमय गीतों पर सदस्यों ने नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और रंगारंग हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक गवर्नर रो० संजय अग्रवाल एवं अंजू अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, सद्भाव और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष रो० प्रवीण अग्रवाल एवं विनीता अग्रवाल तथा क्लब सचिव रो० डॉ० आलोक गोयल एवं नीतू गोयल द्वारा रोचक एवं मनोरंजक खेलों का संचालन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ० नीरज गर्ग, गिरीश पुरी, शिव कुमार गोयल, प्रमोद चौधरी, सुमित गर्ग, अनुराग, सुनीता चौधरी, भावना त्यागी, रूचि गर्ग, नीरू पुरी एवं डॉ० मंजू गर्ग सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।



