समाजसेवी डॉ. संत बहादुर यादव का प्रयास हुआ सफल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद ₹1.15 करोड़ की लागत से बनेगी डामर सड़क

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। वर्षों से जर्जर और कच्ची स्थिति में पड़ी खरकपुर–भदहरा संपर्क मार्ग को आखिरकार डामर सड़क में परिवर्तित करने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। लगभग ₹1 करोड़ 15 लाख 36हजार (करीब ₹1.16 करोड़) की लागत से सड़क निर्माण हेतु शासन स्तर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रमुख सचिव/संयुक्त सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र में यह प्रस्ताव क्रम संख्या 199 पर अंकित है।डॉ. संत बहादुर यादव ने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क बहाल होगी।उल्लेखनीय है कि डॉ. संत बहादुर यादव द्वारा इस सड़क के साथ-साथ सुल्तानपुर जनपद की इसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी मुख्यमंत्री स्तर पर उठाया गया है।

इनमें युवाओं के लिए प्रस्तावित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड का निर्माण प्रमुख है। लगभग ₹8 करोड़ की अनुमानित लागत से 3 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस परियोजना हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है और शासन स्तर पर स्वीकृति लंबित है। डॉ. यादव ने युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पहल को आगे बढ़ाया है, जो भविष्य में क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर है और सभी को अब शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button