पाली बंबा जर्जर पुलिया में धसी डबल डेकर बस

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के बकेवर मार्ग स्थित पाली बंबा की सकरी और जर्जर पुलिया पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया जब चालक की सूझबूझ से श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर स्लीपर कोच बस का पिछला पहिया जर्जर और सकरी पुलिया में धस गया और चालक ने बिना किसी प्रयास के बस को ज्योंकि त्यों बन्द कर श्रद्धालुओं को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक यदि बस को मामूली आगे पीछे करने का प्रयास किया होता तो हादसा टल नहीं सकता था।

बस चालक द्वारा इटावा की ओर बाईपास जाने के लिए पुलिया से निकालने का प्रयास किया गया,लेकिन पुलिया टूटी होने के कारण बस बंबा में धस गई और बस पलटने से बाल बाल बच गई।

घटना में बस टूटी हुई पुलिया पर अटक गई, जिससे वह न आगे बढ़ सकी और न पीछे हट सकी। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन चालक रवि इटावा की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। चालक ने तत्काल बस रोककर उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

बताया गया कि बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जो लखनऊ में आयोजित राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।

पाली बंबा पुलिया पर बस धंसने से भरथना बकेवर मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में हाइड्रा मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला गया,तब जाकर यातायात बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button