छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए- हँसमती

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में महिला थाना प्रभारी हंसमती ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया।

अपने वक्तव्य में महिला थाना प्रभारी हंसमती ने कहा कि “सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। छात्राओं को चाहिए कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की असुविधा, उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

गरूकता ही सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वासी, सुरक्षित और सशक्त बनाना है।” उन्होंने विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विभा सिंह एवं डॉ. वीरेंद्र गुप्ता सहित एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया।

सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर जिज्ञासाएं भी व्यक्त की जिनका समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button