फिर बने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह मंत्री एच डी राम

सुलतानपुर । भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत से संबद्ध जिले में 14 विद्यालयों का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। पुरानी समिति पर विश्वास करते हुए चुनाव में पूर्व कमेटी को पुनः बहाल कर डॉ0 विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं हरि दर्शन राम पुनः मंत्री बनाया गया है।

समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित एवं भारतीय शिक्षा समिति से संबंध बाल कल्याण समिति सुलतानपुर की नई कार्य कारिणी का गठन सोमवार को सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग मे किया गया।

चुनाव अधिकारी भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के अध्यक्ष कंचन सिंह, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य सुमंत पांडे, पूर्व संभाग निरीक्षक दयाराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरानी समिति को बहाल करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह एवं मंत्री हरि दर्शन राम, कोषाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता पुनः बनाए गए । सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर की कार्यकारिणी को भी पूर्ववत बहाल कर दिया गया है । जिसमें अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉक्टर पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ रमाशंकर मिश्र, रूपेश सिंह, कृपा शंकर द्विवेदी, गोवर्धन कनोडिया, सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर देवी रमन त्रिपाठी एवं सभी विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button