मण्डल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

भरथना,इटावा। एसएवी इण्टर कॉलेज भरथना के तत्वावधान मे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मण्डल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे एवं विशिष्ट अतिथि अलका यादव (सहायक शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक भरथना),अनुज कुमार पांडे (उपप्रबंधक एसएवी इंटर कॉलेज भरथना) की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
सर्वप्रथम सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया गया। तदुपरान्त प्रधानाचार्य डा.शैलेन्द्र कुमार एवं क्रीड़ा प्रभारी जगदीश गौतम ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पट्टिका पहना व बैज लगाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कानपुर, औरैया,इटावा जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। जो 3 श्रेणियों अंडर-19 अंडर-17 और अंडर-14 की बालक-बालिका वर्ग में सम्पन्न हुई। जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग की विजेता कानपुर नगर, उपविजेता इटावा व अंडर 19 बालिका वर्ग विजेता कानपुर,उपविजेता इटावा व अंडर 17 बालक वर्ग विजेता औरैया, उपविजेता-इटावा व अंडर 14 बालक वर्ग विजेता औरैया,उपविजेता इटावा व अंडर 17 बालिका वर्ग विजेता औरैया, उपविजेता इटावा व अंडर 14 बालिका वर्ग विजेता इटावा रही।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डा. शैलेन्द्र कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को मैडल पहना व प्रमाण पत्र एवं विजयी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक इंद्रजीत यादव,अंगदराम, आशुतोष सिंह,मुकेश कुमार,रीतेश चतुर्वेदी, ज्योति सिंह,कैलाश शंकर दुबे,रविकांत,सुशांत कुमार,राजेश सिंह,वरिष्ठ लिपिक हृदेश यादव सहित समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।



