भरथना के गोपियागंज में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जिला विकास अधिकारी लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

भरथना,इटावा। भरथना विकास खंड की ग्राम पंचायत गोपियागंज में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने पंचायत भवन गोपियागंज में स्थापित अध्ययन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया,जहां 20 छात्रों के अध्ययन हेतु बैठने,लाइट, बाई फाई,की पूरी व्यवस्था की गई है अध्ययन कक्ष के अन्दर बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गये है।

ग्राम प्रधान महेन्द्र कुमार द्वारा जिला विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद,सहायक विकास विकास अधिकारी कृषि दिलीप कुमार का प्रतीक चिन्ह देकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया। उदघाटन के शुभ अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी पूरन सिंह,पंचायत सहायक धीरज कुमार,शौचालय केयरटेकर गीता देवी,सफाई कर्मचारी आरती देवी के अलावा गाँव के संभ्रांत नागरिक और अध्ययनरत सभी 20 छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button