सेवा भाव-नेतृत्व क्षमता, अनुशासन-सामाजिकत का विकास करें छात्र: मोंटी यादव

चौ० सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में संचालित चौ.सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम कोकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सचिव अनुज मोंटी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों में सेवा भावना,नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं। ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम ने ग्राम पंचायत की ओर से शिविर के सफल संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

डायरेक्टर डॉ.संदीप पांडेय एवं प्राचार्य डॉ.जितेंद्र यादव ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, तुम” की भावना के साथ समाज सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण विकास राजपूत,जतिन कुमार, आशुतोष उपाध्याय, मोहम्मद मोहसिन,बृजेश पोरवाल,हिमांशी यादव, भावना सिंह एवं नीतू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 19 से 25 फरवरी तक आयोजित इस विशेष शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण,नशा मुक्ति जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक समर्पण,सेवा भावना एवं सामुदायिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button