केश कुमारी कालेज का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट हुआ सम्पन्न

सुल्तानपुर। पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सुलतानपुर की 40 छात्राओं का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट 11 फरवरी 2026 को प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह एवं दो मार्गरक्षी शिक्षिकाओं डॉ दीपा द्विवेदी तथा अंजना सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक रवाना हुआ था। यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञानार्जन एवं नवीन अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय हरिद्वार तथा आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड का अवलोकन किया तथा विषय विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपने ज्ञान को समृद्ध किया। छात्राओं ने अनुशासन, उत्साह एवं जिज्ञासा का उत्कृष्ट परिचय दिया। 16 फरवरी 2026 को सभी छात्राएं, मार्गरक्षी शिक्षिकाएँ एवं प्रधानाचार्या सकुशल विद्यालय वापस लौटीं। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने उनका स्वागत किया तथा इस सफल आयोजन के लिए समस्त सहभागियों को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक समझ के विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

Related Articles

Back to top button