मुरादाबाद पी एन बी की एटीएम मशीन चोरी अमरोहा में गन्ने के खेत में पड़ी मिली खाली मशीन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद में बदमाशों के हौसले इस समय बुलंद नज़र आ रहे हैं। ताजा वारदात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन चुरा कर अंजाम दी है घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लोकोशेड कंटेनर डिपो के पास स्थित पीएनबी की आईसीडी ब्रांच के बाहर हुई। जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन में क़रीब ₹700000 मौजूद थे। बदमाश मशीन को उखाड़ कर ले गए। और बाद में इसे जिला अमरोहा के एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। जहां मशीन टूटी खाली स्थित में पड़ी मिली। पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि, एटीएम में रखी नगदी गायब है और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। और पुलिस ने यह बताया कि, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button