ताला तोड़कर घर पर अवैध कब्जा करने का किया प्रयास

गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में दबंगों ने घर से सामान लूटकर घटना को दिया अंजाम

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र अंतर्गत बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नन्दन पृथ्वी रामपुर में बीते शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के तीन नामजद व दो से तीन अज्ञात दबंगों ने एक राय होकर ताला बन्द मकान के ताले तोड़कर घर पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान गृहस्वामी पति-पत्नी आवश्यक कार्य से रिश्तेदारी में गए हुए थे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले दबंग घर में रखा गृहस्थी का कीमती सामान अनाज और दरवाजे बंधी भैंस खोल कर ले भागे।

घटना स्थल पर पहुंची 112 नम्बर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए निशा पत्नी संतोष कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसी जेठ जेठानी बी.के.सिंह पुत्र स्व.गंगा सिंह व जेठानी गुड्डी कुमारी पत्नी बी.के. सिंह किसी कार्य हेतु अपने घर में बाहर से दरवाजे में ताला बन्द करके रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे।

इस बीच गांव के उपरोक्त दबंगों ने एकराय होकर जेठ जेठानी के घर पर अवैध कब्जा करने की नीयत से जबरन लोहे के हथौड़े से दरवाजे का ताला और कुंडा तोड़ दिया और घर के अन्दर घुसकर जमकर लूटपाट करते हुए गृहस्थी का कीमती सामान अनाज आदि लूट लेंगे साथ में घर के दरवाजे बंधी जेठ जेठानी की एक भैंस को खूंटे से खोलकर ले भागे।

निशा के अनुसार घटना को देख पीड़िता ने जब विरोध करने की कोशिश की तो दबंगों ने तमंचा दिखाकर उसे मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने में सफल हो गए।

पीड़ित ने बताया कि उक्त घटना के सम्बन्ध में उसने 112 नम्बर पुलिस को मौके पर बुलाया इस बीच दबंग कुछ दूरी पर भैंस छोड़ गए।

पीड़ित ने बताया उक्त घटना के सम्बन्ध में उसके द्वारा बकेवर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने अभी तक दबंगों के विरुद्ध कोई करवाई नहीं की है।

पीड़िता निशा ने पुनः सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button