मृतक लेखपाल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लेखपालों का धरना प्रदर्शन

ऊँचाहार, रायबरेली। फतेहपुर में लेखपाल द्वारा आत्महत्या करने के मामले में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए मृतक लेखपाल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
मंगलवार को फ़तेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार ने शादी के एक दिन पूर्व मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी, आरोप है कि एस आई आर प्रक्रिया में काम कर रहे लेखपाल ने अधिकारियों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाने पर ऐसा कदम उठाया था।मामले में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हुई थी।शुक्रवार को प्रदेश संगठन के आवाहन पर तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान लेखपालों ने 6 सूत्रीय मांगों का हवाला दिया।जिसमें प्रमुख रूप से घटना के आरोपी पीसीएस अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम एफआईआर में दर्ज किये जाने, मृतक की माँ को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाये जाने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने समेत अन्य मांगे शामिल रही।
इस दौरान लेखपाल प्रमोद गुप्ता, पंकज वर्मा, अज तिवारी, राहुल त्रिवेदी,पुष्पेंद्र कुमार, शंकरलाल, समेत अन्य मौजूद रहे।



