शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ‘धुरंधर’ की राह पर, दो दिन में कमाए इतने करोड़
O Romeo Box Office: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई थी। 13 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को फ़ैन्स का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद का ज़बरदस्त लुक देखकर फ़ैन्स इस फ़िल्म को लेकर क्यूरियस थे। गैंगस्टर ड्रामा और रोमांस का मिक्सचर वाली यह फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ को अच्छी टक्कर दे रही है और ‘धुरंधर’ की राह पर है। ‘ओ रोमियो’ का दो दिन का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन सामने आ गया है।
‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी शुरुआत की थी। फ़िल्म ने अंदाज़न 8.5 करोड़ जमा किए थे। दूसरे दिन फ़िल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है। फ़िल्म ने पहले शनिवार को अंदाज़न 12.25 करोड़ का बिज़नेस किया है। ‘ओ रोमियो’ ने दो दिनों में लगभग 20 करोड़ जमा किए हैं। फ़िल्म से वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद थी। हालांकि, इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के ‘ओ रोमियो’ की बॉक्स ऑफ़िस कमाई पर ब्रेक लगने की संभावना है।
O Romeo movie review: माफिया क्वीन, गैंगस्टर रोमियो और बदले की आग: क्या ‘ओ’रोमियो’ देखने लायक है या सिर्फ समय की बर्बादी
आपको बता दें कि ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। ‘ओ रोमियो’ 1995 के दौर में मुंबई के गैंगस्टर कल्चर पर बेस्ड है और एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है।



