जना नायकन ने सिनेमाघरों में पहला वीकेंड कर लिया है पूरा, जानें विजय की फिल्म ने कितनी कमाई की

Jana Nayagan Box Office Collection: तमिलनाडु की राजनीति में पूर्ण रूप से प्रवेश कर चुके लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

सीबीएफसी प्रमाणन (CBFC certification) विवादों और लंबी कानूनी लड़ाई के कारण छह महीने की देरी से रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार के आंशिक घाटे से उबरते हुए पहले सप्ताहांत (Weekend) में शानदार वापसी की है। चौथे दिन यानी अपने पहले रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए बंपर कमाई दर्ज की।

पहले सप्ताहांत में की इतनी कमाई

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘जना नायकन’ ने अपने चौथे दिन (रविवार) पूरे भारत में 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 124.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गुरुवार को 42.70 करोड़ रुपये की तूफानी ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने शुक्रवार को 21.15 करोड़ और शनिवार को उछाल के साथ 28.90 करोड़ रुपये बटोरे थे। रविवार के इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर फिल्म ने केवल 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा बेहद आसानी से पार कर लिया।

तमिल वर्जन का दबदबा बरकरार, हिंदी और तेलुगु में भी दिखा जलवा

रविवार को देशभर के 12,107 शो में ‘जना नायकन’ की कुल थियेटर ऑक्यूपेंसी 44.7% दर्ज की गई। फिल्म के कुल कारोबार में इसके मूल तमिल संस्करण का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला, जिसने 6,347 शो में 67.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 27.30 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 4,557 शो में 19.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 3.35 करोड़ रुपये और तेलुगु संस्करण ने 1,203 शो के माध्यम से 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

थलपति विजय के बाद क्या धनुष भी राजनीति में आ रहे हैं? उस बयान के बाद अटकलें तेज़ हो गईं

जानिए चार दिनों का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • पहला दिन (गुरुवार): ₹42.70 करोड़

  • दूसरा दिन (शुक्रवार): ₹21.15 करोड़

  • तीसरा दिन (शनिवार): ₹28.90 करोड़

  • चौथा दिन (रविवार): ₹32.00 करोड़

  • भारत में कुल नेट कलेक्शन: ₹124.75 करोड़

Related Articles

Back to top button