दादौरा क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
फीता काटकर टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

भरथना,इटावा। आधा सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में शुभारम्भ हो गया। जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेगीं।
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आदर्श वालीबाल क्लब भरथना के तत्वाधान में आधा सैकडा से अधिक समाजसेवियों की स्मृति में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता व बैट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारम्भ हो गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इटावा जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया।
तदुपरान्त विभिन्न जनपदों से आई टीमों के खिलाडियों ने अपना रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खुमानपुरा-मोढी, खितौरा-ददौरा,लखना आदि टीमों के खिलाडियों ने अपने-अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेलप्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठनेे को मजबूर कर दिया। इस मौके पर आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी, राहुल यादव सर्राफ,सुरेन्द्र सिंह यादव बाबूजी,ओम प्रकाश यादव मंत्री,रवि यादव,सुधीर श्रीवास्तव, नकुल यादव,सुशान्त मोहन पालीवाल,जोगेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह यादव,रिंकू चौहान,लालू यादव,मुकेश भारती,हिमांशु केशरवानी, अश्वनी कुमार सहित कई खेलप्रेमियों व व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रेफरी की भूमिका विवेक भारती,शशांक कुमार ने अदा की।



