भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले जितेंद्र मिश्र,संगठन को नई ऊर्जा देने पर हुई चर्चा

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर रसूलपुर निवासी भाजपा नेता व समाजसेवी जितेंद्र मिश्र उर्फ जीतू ने दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान जितेंद्र मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
जितेंद्र मिश्र ने इसौली विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस शिष्टाचार भेंट को लेकर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व से सीधा संवाद संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।


