यूपी वालों के लिए खुशखबरी, इन तीन जिलों में बनेंगे नए एयरपोर्ट

New Airports in UP: योगी सरकार अब सड़क और रेल नेटवर्क के साथ-साथ हवाई यात्रा की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। राज्य का अगला बड़ा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को ‘एयरपोर्ट हब’ बनाना है। इस दिशा में सरकार ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कई योजनाओं को गति दी है। हाल के राज्य बजट में इस क्षेत्र के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

इन तीन जिलों में बनेंगे नए हवाई अड्डे

राज्य सरकार ने अलग अलग जिलों में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण की योजना बनाई है। ललितपुर, झांसी और लखीमपुर खीरी जैसे स्थानों पर नए हवाई अड्डों के निर्माण की घोषणा की गई है। इन परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण कार्य इस वर्ष शुरू होने वाला है, जिससे यहां हवाई यात्रा को एक नई दिशा मिल सकेगी। इन एयरपोर्ट्स के बन जाने से इन क्षेत्रों में परिवहन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय विकास को बल मिलेगा।

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) का भी विस्तार किया जाएगा। ये हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर संचालित है। यूरोप और अमेरिका के लिए सीधी उड़ानों की योजना को साकार करने के लिए यहां रनवे का विस्तार आवश्यक बताया गया है। इससे न केवल लखनऊ की कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बंगाल में BJP का मास्टर स्ट्रोक; कमल खिलाने की तैयारी, जानिए नई चुनावी रणनीति

वहीं सरकार ने श्रावस्ती, मुरादाबाद और अलीगढ़ एयरपोर्ट्स के विस्तार की भी योजना बनाई है। इन एयरपोर्ट्स के विस्तार से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और उपनगरों में हवाई यात्रा की पहुंच आसान होगी। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में पर्यटन और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। और तो और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे, जिससे प्रदेश के समग्र विकास में योगदान होगा।

Related Articles

Back to top button