दुनिया चांद पर और पाकिस्तान में गटर के ढक्कन खजाने की तरह महत्त्वपूर्ण, जानें पूरा मामला
pakistan financial crisis: पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी की बढ़ती घटनाएं आर्थिक संकट की गवाही देती हैं। पंजाब सरकार ने इस पर सख्त कानून बनाकर सजा का प्रावधान किया है।
pakistan financial crisis: पाकिस्तान की गिरती हुई अर्थव्यवस्था अब इस हद तक गिर चुकी है कि अब गटर के ढक्कन भी चोरी हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर पंजाब की सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं मगर ये घटना देश की बिगड़ती हालत की गवाही भी देती है।
गटर के ढक्कन चुराने की घटनाएं तेज
पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चुराने की घटनाएं इन दिनों बढ़ती जा रही हैं। यह चोरियां इतने बढ़ गई हैं कि सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग इन ढक्कनों को चुराकर बेचने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान की गंभीर आर्थिक स्थिति है। लोग इन ढक्कनों को बेचकर कुछ पैसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अपने जीवन की बुरी स्थिति से उबर सकें।
पंजाब सरकार का कड़ा कदम
पंजाब सरकार ने इस बढ़ती हुई समस्या के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने एक बयान में कहा कि गटर के ढक्कन चोरी करने वालों के लिए अब 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया जाएगा। उनका कहना था कि इस कृत्य को अपराध माना जाएगा और इसके लिए कड़ी सजा दी जाएगी। मरियम नवाज ने यह भी कहा कि यदि गटर के ढक्कन की चोरी से किसी की जान जाती है तो अपराधी को 10 साल की सजा और 30 से 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।
पाकिस्तान का प्लान! ‘कश्मीर’ मुद्दे पर भारत के दोस्त से हाथ मिलाया; जॉइंट स्टेटमेंट जारी
मगर इस नए कानून के बाद पाकिस्तानी सरकार का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे देश की बदहाल स्थिति का प्रतीक करार दिया। कई यूजर्स ने इस कानून पर चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वे इन चोरों को जेल में रख सकें। एक यूजर ने लिखा, “जब गटर के ढक्कन खजाने की तरह महत्त्वपूर्ण हो जाएं, तो समझ जाइए कि अर्थव्यवस्था का क्या हाल है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इस देश को भिखारिस्तान कहे जाने में कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।”



