कैरम-शतरंज प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

भरथना के संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

भरथना,इटावा। भरथना की सीबीएसई शिक्षण संस्थान संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में यजुर्वेद,अथर्ववेद,सामवेद एवं ऋग्वेद हाउस के मध्य अंतरगृह कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय निदेशक अंकित यादव द्वारा कैरम में प्रथम स्ट्राइकर चलाकर एवं शतरंज की चाल शुरू करके किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कैरम प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 2 (बालक वर्ग) में अनंत सिंह ने प्रथम,यश ने द्वितीय एवं आयुष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,जबकि कक्षा 2 (बालिका वर्ग) में अदिति सिंह प्रथम, यशस्विनी द्वितीय एवं परी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 (बालक वर्ग) में कृष्णा 1- प्रथम,कृष्णा 2 द्वितीय एवं लव तृतीय रहे, वहीं कक्षा 3 (बालिका वर्ग) में आशी यादव प्रथम, आर्या द्वितीय एवं वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 (बालक वर्ग) में उदयराज यादव प्रथम,शिवम यादव द्वितीय एवं अभि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा 4 (बालिका वर्ग) में अनुष्का प्रथम,जानवी द्वितीय एवं समिक्षा तृतीय रहीं। कक्षा 5 एवं 6 (बालक वर्ग) में उज्ज्वल प्रथम, गोलू पाल द्वितीय एवं ऋषभ शाक्य तृतीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम,वंशिका द्वितीय एवं अविका जैन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 एवं 8 (बालक वर्ग) में अभय कुमार ने प्रथम,कृष्णा यादव ने द्वितीय एवं अर्नव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक आदिराज गुप्ता विजेता एवं अभयराज उपविजेता रहे, जबकि कक्षा 6 से 8 तक क्षितिज ने प्रथम एवं अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पी.टी.आई. फरहान अज़ीज़ द्वारा किया गया। शतरंज रेफरी की भूमिका अमन कुमार ने निभाई तथा स्कोरिंग अश्वनी यादव एवं अभिषेक द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button