गौशाला संचालन का किया विरोध-उत्पीड़न नहीं सहेंगे: सचिव
ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बैठक में जताया विरोध

इटावा। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने आपातकालीन बैठक कर गौशाला संचालन का किया विरोध कहा कि उत्पीड़न नहीं सहेंगे।
बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की आपातकालीन बैठक सिंचाई संघ भवन इटावा पर प्रातः 10 बजे से समन्वय समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ इटावा के अध्यक्ष दीपक यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य कारण जनपद के उच्च अधिकारियों का तानाशाही पूर्ण रवैया रहा सभी सचिवों के द्वारा बताया गया कि जनपद में संचालित गौशालाओं पर पूर्व से अधिकांश सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिससे ग्राम पंचायत गौशालाओं की निगरानी करती है अब उच्च अधिकारियों द्वारा एक ही कंपनी का कैमरा लगाने का दवाब भी बनाया जा रहा है साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इटावा द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है और आई डी पासवर्ड अपने पास लेकर निजारानी शुरू करदी है साथ ही गौशाला संचालन करने वाले सचिवों को एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है कि वह भूसा हरा चारा दाना आदि की डिमांड एवं खपत को प्रति दिन पोर्टल पर अपलोड करे और जिस दिन फीड नहीं होगा उस दिन का पैसा नहीं दिया जाएगा जबकि गौशाला में गौवंश को भूखा नहीं रखा जा सकता फिर सचिव को इस तरह प्रताड़ित किया जाना उचित नहीं है सचिव के पास गौशाला संचालन के अलावा गली खड़ंजा नाली परिवार रजिस्टर फेमली आई डी आदि बहुत सारे काम भी करने होते है विकास खण्ड महेवा एवं भरथना में तो सचिव बी एल ओ का भी काम कर रहे है फिर इलेक्शन ड्यूटी करे या गौशाला डिमांड लगाएंगे।
सभी सचिवों ने बैठक में मांग की कि सचिव से गौशाला संचालन का कार्य हटाया जाए और पशुपालन विभाग को ही दिया जाए तथा सचिव को बी एल ओ ड्यूटी से भी मुक्त किया जाए सचिवों के विरुद्ध जो भी कार्यवाहियों प्रचलित है उनको समाप्त किया जाए कभी मंत्री के आने तो कभी त्योहारो के नाम पर तो कभी अन्य नामों से सचिवों का दोहन बन्द हो यदि यह सब बंद नहीं किया जाता है या सचिव को जानबूझकर प्रताड़ित किया जाता है।
मजबूर होकर सभी सचिव अपनी अपनी गौशालाओं की चाबियां मुख्य विकास अधिकारी इटावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इटावा या खंड विकास अधिकारियों के पास जमा करने को मजबूर होंगे साथ ही सारा काम बंद करके ब्लॉक अथवा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी बैठक में सचिवों द्वारा उनके वेतन एवं वेतन वृद्धि को भी निकाले जाने एवं समस्त कार्यवाहियों समाप्त किये जाने का भी अनुरोध किया गया
बैठक में नीरज यादव, मनोज कुमार मिश्रा, राधेश्याम,अजय यादव, अंजुला यादव,विवेक यादव,प्रदीप कुमार,संदीप सविता,अर्चना यादव,शुभी दुबे,पंकज यादव,हरि प्रकाश,बब्बू राजा, इंद्रप्रताप,धर्मेंद्र यादव,मृदुल कुमार,हेमंत कुमार,शमी उद्दीन,सौरभ कुमार आदि सभी सचिव उपस्थित रहे।



