अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के बस स्टैंड चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की आगरा से इटावा को जाने वाली सर्विस रोड पर एक मैरिज होम के सामने शुक्रवार शाम को एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह थानाध्यक्ष कमल भाटी मय पुलिस टीम के साथ व हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान घटनास्थल पहुंचे और तीनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 35 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पुत्र जगदीश कुमार निवासी ग्राम नगला विशुन थाना बलरई को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के अन्य दो गंभीर घायल बाइक बाइक सवार
40 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र लाखन सिंह और 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरिज्ञान दोनों निवासी नगला विशुन थाना बलरई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि मृतक लक्ष्मी नारायण रोजगार सेवक पर कार्यरत था जब कि उसके दो गंभीर घायल अन्य साथी ब्लॉक में कार्यरत है।



