मर्दानी 3 रिलीज से पहले जानिए, रानी मुखर्जी के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर किया था कितना धमाल
mardaani movie fact: रानी मुखर्जी की मर्दानी थ्री 31, जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानें, इस फिल्म के बारे में सब कुछ, जो रानी की दमदार वापसी और मल्लिका प्रसाद के साथ संघर्ष को दिखाती है।
mardaani movie fact: जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म “मर्दानी 3” इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 31 जनवरी को ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ और इसमें रानी के साथ मल्लिका प्रसाद की शानदार भिड़ंत दिख रही है। पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी राव के किरदार में रानी की वापसी से एक बार फिर दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
मर्दानी 1 और 2 ने कितनी कमाई की थी
रानी मुखर्जी की “मर्दानी” फ्रैंचाइज़ी ने पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। पहली बार 2014 में जब रानी ने पुलिस अफसर का सशक्त किरदार निभाया था, तो यह उनके अभिनय की एक नई दिशा थी। “मर्दानी” में रानी ने शिवानी शिवाजी राव का दमदार और बेखौफ किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी और इसने दुनिया भर में 59 करोड़ की कमाई की थी, वहीं इसकी लागत 21 करोड़ थी।
मर्दानी 2: दूसरा अध्याय और नए खतरे
साल 2019 में “मर्दानी 2” के साथ रानी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस बार उनका सामना एक सीरियल किलर से था। फिल्म का बजट 27 करोड़ था और इसने 67 करोड़ का कलेक्शन किया था। रानी का प्रदर्शन और उनकी किरदार की प्रगति ने फिल्म को और भी अधिक चर्चित किया।
बॉर्डर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा था रिकॉर्ड, जानिए इसके सुपरहिट होने की वजह
तीसरे पार्ट में क्या है
अब, 2026 में “मर्दानी 3″ के साथ रानी एक बार फिर से अपने किरदार में लौट रही हैं मगर इस बार कहानी और भी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। इस फिल्म में रानी का सामना एक खतरनाक गिरोह से होने वाला है, जो अचानक गायब हो रही लड़कियों की रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ा है। फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इस बार डायरेक्शन की जिम्मेदारी अभिराज की है।



