नासिरपुर फाटक पर पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद। पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा नासिरपुर फाटक पर 26 जनवरी के शुभ अवसर पर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से माहीलाल चौहान, दीपक जी, अरविंद जी, राजाराम जी, अरविंद यादव, मदनपाल चौधरी, रामानंद, राकेश, भीम बहादुर, राजू जी, भोला, चंदन, तेज प्रताप, प्रवीन राधेश्याम, हारिहंत, पांडे जी बबलू, मनोज, प्रीतम, मनोहर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पिडीलाइट रोप की ओर से शिवेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ सभी ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। आयोजन को सफल बनाने में पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गाजियाबाद। नासिरपुर फाटक पर 26 जनवरी के अवसर पर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरांत देशभक्ति के संदेश के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, जिला प्रभारी कुलदीप चौधरी के साथ अकसज चौधरी, राजू चौधरी, राहुल त्यागी, बबलू कुमार, राजेंद्र चौधरी, मनवीर सिंह, मदनपाल चौधरी एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संविधान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सभी युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।



