भरथना में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

भरथना,इटावा। देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। सरकारी,अर्द्धसरकारी कार्यालयों,शिक्षण संस्थानों में उनके विभागाध्यक्षों व संस्था प्रमुखों द्वारा राष्ट्र की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा फहराकर उसे सलामी दी गईं। साथ ही देश की सम्मान की खातिर बलदान देने वाले महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं व शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकडों गणमान्य नागरिकों,सभासदों व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं क्षेत्र पंचायत कार्यालय में ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव व उ.प्र.सह.ग्राम विकास बैंक लि.भरथना में शाखा प्रबन्धक धीरज नारायण कठेरिया सहित तहसील, कोतवाली,मण्डी समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में संस्था प्रमुखों द्वारा तिरंगा फहराकर व महापुरूषों की बलिदानी को नमन करके राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया।

साथ ही शिक्षण संस्थान होली प्वाइण्ट एकेडमी में संस्थापक डा.प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने,जयोत्री एकेडमी में संस्थापक पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल व निदेशक नितिन पोरवाल,माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में संस्थापक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने, संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल में संस्थापक चैयरमेन अजय कुमार यादव व निदेशक अंकित यादव, पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल में प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय व संचालक प्रवीन शुक्ला ने,ज्ञान स्थली एकेडमी भरथना में भ्रमण हेतु निकाली गई प्रभातफेरी को झण्डी दिखाकर व ध्वजारोहण प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने,किड्स फ्यूचर पब्लिक स्कूल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी,नीरज यादव,प्रबन्धक कृष्ण अवतार यादव शेरू,विक्टर पब्लिक इंटर कालेज, विक्टर डिग्री कालेज,संत केवला नंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक रोहन सिंह,श्रीमती उर्मिला देवी महाविद्यालय भोली में प्रबन्धक डा.पुष्पेन्द्र यादव, कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कालेज में पूर्व सांसद दिवियापुर के सपा विधायक प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव रिंकू,एमडीवीएम डिग्री कालेज के प्रबंधक एके यादव,डायरेक्टर राजेश यादव सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में उनके संस्थाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर लोकतंत्र के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Related Articles

Back to top button