राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित भंडारे में उमड़ी भीड़

ऊँचाहार, रायबरेली। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरुवार को रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने आवास के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस भंडारे में न सिर्फ नगर के लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया , अपितु आसपास के क्षेत्र के गांव के हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुषों ने पहुंचकर प्रसाद छका है। पूड़ी , सब्जी, हलवा,चावल, छोला आदि व्यंजनों से बना हुआ प्रसाद लोगों को खूब पसंद आया। इस आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण चंद जायसवाल , अमरनाथ यादव , आयुष जायसवाल , मैकू जायसवाल की बड़ी भूमिका रही । इस भंडारे में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति भी पहुंचे।

जिसमें बौद्धिक विचार मंच के संयोजक रतीपाल शुक्ला ,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अमरेंद्र सिंह चाचू, पारसनाथ पांडेय , डॉ अजहर अब्बास नकवी ,संकटा सेठ , अर्जुन प्रसाद तिवारी ,राधे श्याम पाठक ,पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, उद्यान मंत्री के प्रतिनिधि कनक बिहारी सिंह , नागेश सिंह , प्रदीप मिश्र , विपुल सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे।


माँ बेटी को मारपीट कर किया घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। दलित मां बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पटेरवा गाँव निवासी रेनू देवी ने बताया कि बुधवार की शाम वो अपनी बेटी पायल के साथ घर पर थी, इसी बीच गांव के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि लगभग आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उसे व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया।गुरुवार को महिला ने मामले की तहरीर दी है।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button