पीएम किसान की 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये
PM Kisan 22nd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में बढ़ी उत्सुकता। जानिए संभावित तारीख
PM Kisan 22nd Installment Date: भारत की बड़ी आबादी आज भी खेती पर निर्भर है। ऐसे में किसानों की नियमित आय और आर्थिक सुरक्षा देश की प्राथमिक जरूरतों में शामिल है। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू किया। यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके।
हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये सीधे खाते में
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छय हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। हर चार महीने में दो हजार रुपये ट्रांसफर होते हैं। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसान इसका लाभ उठा चुके हैं।
22वीं किस्त को लेकर क्यों बढ़ी हलचल
अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें तो किस्तें लगभग चार महीने के अंतर पर आती रही हैं। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है। फिलहाल सरकार ने कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है।
बजट के आसपास आ सकती है अगली किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है। चूंकि फरवरी में आम बजट पेश होता है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि किस्त बजट से पहले या उसके आसपास जारी की जा सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा पर ही निर्भर करेगा।
करोड़ों की रोल्स रॉयस की कीमत पर बड़ा डिस्काउंट, कीमत में 40 परसेंट तक की कमी की संभावना
इन वजहों से रुक सकती है आपकी किस्त
कई किसान ऐसे होते हैं जिनकी किस्त तकनीकी कारणों से अटक जाती है। सबसे जरूरी शर्त है e-KYC। जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरा नहीं किया है उन्हें भुगतान नहीं मिलेगा।



