गनपत सहाय महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। गनपत सहाय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त ईकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में “स्वामी विवेकानंद एक विचारक – वेदांत और भारतीय संस्कृति” विषय पर व्याख्यान माला के दूसरे दिन महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ ओमप्रकाश पाण्डेय “बजरंगी” की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता में विचारों का समागम हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं के लिए पथप्रदर्शक बताया और कहा कि विवेकानंद जी का जीवन आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

शिक्षकों में डॉ भोलानाथ, डॉ देवेन्द्र नाथ मिश्र एवं छात्रों में भूमि, प्रत्यूषा, ऋषिका, महक, करण, राजकपूर, दीपराज आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया।

डॉ दीपा सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सर्व समाज कल्याण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रो. मो. शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. मनोज मिश्र,प्रो. अनुज पटेल, डॉ संध्या श्रीवास्तव, डॉ अजय कुमार मिश्र, डॉ दिनेश चंद्र द्विवेदी, दिनकर सिंह तथा समस्त कार्यक्रमाधिकरियों के साथ साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।


एक किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सुलतानपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बन्धुआकला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

एक किलो 900 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी को थाना बन्धुआकला क्षेत्र अंतर्गत सहाबागंज अंडरपास हरखी दौलतपुर मोड़ के पास से अभियुक्त साकिब उर्फ सब्बू पुत्र मुन्नीर अहमद, निवासी ग्राम सिधियावां, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बन्धुआकला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री रामप्रकाश सिंह, का0 राजेन्द्र वर्मा, का0 सहाब हुसैन शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button