जिसे आप ‘हेल्दी’ समझ रहे हैं, वही कर रहा है बीमार: बच्चों को ना दें ये चीजें

kids health risks: आजकल के माता-पिता बच्चों की सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। खासकर उनके खानपान को लेकर चिंता बनी रहती है। मगर क्या आप जानते हैं कि बहुत से खाद्य पदार्थ जो हम बच्चों को हेल्दी समझकर देते हैं। दरअसल उनके लिए नुकसानदेह हो सकते हैं? हाल ही में एक विशेषज्ञ ने बताया कि फ्रूट जूस जैसे सामान्य तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले उत्पाद भी बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

हेल्दी समझ कर दी जाने वाली चीजें बच्चों के लिए नुकसानदेह

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ओबैदुर रहमान का कहना है कि पैकेटबंद फ्रूट जूस बच्चों के लिए चिप्स से भी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। यह बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है, क्योंकि ज्यादातर माता-पिता इसे बच्चों के लिए एक हेल्दी विकल्प समझते हैं। मगर डॉ. रहमान के अनुसार, इन जूसों में रिफाइंड शुगर, स्टार्च, आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर जैसे तत्व होते हैं, जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फ्रूट जूस से बढ़ सकता है खतरा

डॉक्टर रहमान का कहना है कि यदि बच्चों को रोजाना पैकेटबंद फ्रूट जूस दिया जाए तो यह उनके लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। खासकर 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों में फैटी लिवर की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। रोजाना जूस पीने से बच्चों की सेहत पर दीर्घकालिक असर हो सकता है।

इन पैकेटबंद जूसों में असल फल का कोई पोषक तत्व नहीं होता। फलों का फाइबर हटा दिया जाता है और उसमें चीनी, स्टार्च और आर्टिफिशियल तत्व मिला दिए जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि बच्चों को अत्यधिक मात्रा में फ्रुक्टोज मिलता है जो उनके लिवर और समग्र स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मूंगफली या मखाना, वज़न घटाने के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

अगर आप यह सोचते हैं कि फ्रूट जूस से ज्यादा बुरा कुछ नहीं हो सकता तो आपको ये जानकर चौंकना होगा कि क्रीम बिस्किट भी बच्चों के लिए उतने ही खतरनाक हो सकते हैं। इनमें भी अत्यधिक शुगर, स्टार्च, आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग होते हैं जो फैटी लिवर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button