मूंगफली या मखाना, वज़न घटाने के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

Makhana vs peanuts for weight loss: जब बात हेल्दी स्नैकिंग की आती है तो मूंगफली और मखाना दोनों का नाम अक्सर सामने आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के बीच वज़न घटाने के मामले में कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? आईये जानते हैं दोनों के न्यूट्रिशनल फायदे और नुकसान।

हल्का और कम कैलोरी वाला स्नैक है मखाना

मखाना को अक्सर लो-कैलोरी स्नैक के तौर पर जाना जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है जिससे वज़न बढ़ने का खतरा भी न्यूनतम रहता है। यदि आप वज़न घटाने की दिशा में काम कर रहे हैं तो मखाना आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसके सेवन से तृप्ति का अहसास होता है मगर इसमें कैलोरी की मात्रा कम रहती है जिससे अधिक खाने का जोखिम भी कम होता है।

प्रोटीन और हेल्दी फैट का खजाना है मूंगफली

मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि मूंगफली में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वज़न कम करने के दौरान इसके सेवन को नियंत्रित करना ज़रूरी है। यदि आप वज़न कम कर रहे हैं तो मूंगफली का सीमित मात्रा में सेवन करना बेहतर रहेगा।

दोनों में किसे चुने

दोनों ही विकल्पों में अपने-अपने फायदे हैं। यदि आप तुरंत वज़न घटाना चाहते हैं तो मखाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मगर यदि आप प्रोटीन और हेल्दी फैट की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो मूंगफली को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शामिल कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों का सेवन संतुलित तरीके से किया जाए।

क्या आप दांत दर्द से परेशान हैं, ये घरेलू नुस्खे आपको आराम देंगे

आखिरकार मखाना और मूंगफली दोनों ही स्वस्थ स्नैकिंग विकल्प हैं मगर यदि वज़न घटाना मेन मकसद है तो मखाना आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा। यह हल्का और कम कैलोरी वाला स्नैक है जो वज़न बढ़ने के जोखिम को कम करता है।

Related Articles

Back to top button