डॉ० सन्त बहादुर यादव ने इसौली में फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड निर्माण की मुख्यमंत्री से की माॅंग

सुलतानपुर। विधानसभा इसौली क्षेत्र में भारतीय सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुरक्षित, मानकयुक्त और स्थायी फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस जनहितकारी मुद्दे को लेकर Indian Medicos Organization (IMO) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्त बहादुर यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत भेंट कर विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
एवं डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवा वर्षों से सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, परंतु क्षेत्र में समुचित प्रशिक्षण अवसंरचना के अभाव में उन्हें नहर की पटरियों, कच्ची पगडंडियों और असुरक्षित मार्गों पर दौड़ लगानी पड़ती है। इससे दुर्घटना, गंभीर चोट का जोखिम बना रहता है, जो जनसमस्याओं के समाधान हेतु वे समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से भेंट कर ठोस और सार्थक प्रयास करते रहे हैं। फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड का यह प्रस्ताव भी उसी निरंतर जनसेवा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण है।
संवाददाता सुल्तानपुर
राजहंस शिक्षण संस्थान में एक दिवसीय शाॅर्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
सुल्तानपुर। धम्मौर श्री राजहंस शिक्षण संस्थान त्रिलोकपुर में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव मौजूद रहे। खेल में मुख्य अंपायर की भूमिका प्रवीण कुमार एवं श्री जंग बहादुर यादव, कॉमेंटेटर रमाकांत यादव एवं श्री विकास तिवारी स्कोरर पंकज कुमार एवं अरुण कुमार उपस्थित रहे।

जूनियर वर्ग में दिव्यांश 11 एवं सीनियर वर्ग में ऋषभ 11 विजेता रही। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आदित्य यादव तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब शिवांशु को मिला। विजेता टीमों को श्री राकेश यादव कोच द्वारा शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया इस प्रतियोगिता के आयोजक ज्ञान सिंह यादव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



